त्यौहार की चाल से बढ़ती अर्थव्यवस्था

भारत की अर्थव्यवस्था में दीपावली का त्यौहार मील के पत्थर के समान स्थापित हो चुका हैं। अर्थतंत्र के सभी क्षेत्र दीपावली को ध्यान में रखते हुए ही अपनी योजना तैयार करने लगे हैं। यदि कोरोना महामारी के पहले और बाद के समय के अनुसार बाजार की तुलना की जाए तो वर्ष 2023 के त्यौहारी सीजन में वर्ष 2019 के मुकाबले 60% की बढ़ोतरी देखने के मिलने वाली हैं।

The Narrative World    30-Oct-2023   
Total Views |

Representative Image

इस दीपावली पर भारत की अर्थव्यवस्था लम्बी छलांग लगाने की तैयारी में हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योकि भारत के बाजार में सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा हैं। बाजार में खरीदी और बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। दीपावली का त्यौहार सड़क किनारे रेहड़ी पटरी लगाने वालो से लेकर बड़े बड़े कांच के शोरूम तक को व्यापार का अवसर देता हैं।


भारत की अर्थव्यवस्था में दीपावली का त्यौहार मील के पत्थर के समान स्थापित हो चुका हैं। अर्थतंत्र के सभी क्षेत्र दीपावली को ध्यान में रखते हुए ही अपनी योजना तैयार करने लगे हैं। यदि कोरोना महामारी के पहले और बाद के समय के अनुसार बाजार की तुलना की जाए तो वर्ष 2023 के त्यौहारी सीजन में वर्ष 2019 के मुकाबले 60% की बढ़ोतरी देखने के मिलने वाली हैं।


वर्ष 2019 के त्यौहारी सीजन में जहा 2.5 लाख करोड़ रूपए के कारोबार से बाजार जगमगा गया था। वही वर्ष 2023 में 60% की वृद्धि के साथ लगभग 4 लाख करोड़ रूपए के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा हैं। और ऐसा होता दिखाई भी दे रहा हैं। त्यौहारी सीजन में खरीदी करने वाले लोगो में महिलाओ का प्रतिशत भी अधिक हैं।


बाजार में होने वाली खरीदारी में लगभग 1/3 भाग महिला उपभोक्ताओं का होता हैं। वर्ष 2023 में दीपावली के समय से प्रारम्भ होने वाली खरीदी में अभूतपूर्व वृद्धि देखने के लिए मिलने वाली हैं। इस बार दीपावली के त्यौहारी सीजन में लगभग 3 लाख करोड़ के कारोबार की सम्भावना देखी जा रही है। जो की भारत की अर्थव्यवस्था को एक नयी ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा।


इस बार दीपावली त्यौहारी सीजन में निजी और घरेलु उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओ की मांग चरम पर हैं। जिसमे मोबाइल फ़ोन्स से लेकर वाशिंग मशीन, रेफ्रीजिरेटर, एलईडी टीवी जैसे उपकरणों की मांग अधिक हैं। इसी के साथ गैर परम्परागत घरेलु वस्तुओ का बाजार भी तेज रहने वाला हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर भी इस दीपावली भारी उछाल के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।


इस बार नये होने वाले विवाहों की संख्या में बढ़ोतरी के आसार हैं। जिस प्रकार से बाजार में शादी विवाह से जुडी खरीदारी लगातार हो रही हैं। उसको देखते हुए दीपावली से ही आभूषणों की खरीदी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। शादी विवाह के साथ कपड़े का बाजार भी उछाल मार रहा हैं। और फैशन और लाइफ स्टाइल से जुड़े बाजार दीपावली के साथ रोशन हो रहे हैं।


भारत के त्यौहार जहां बड़े दुकानदार और व्यापार की उन्नति करते है, तो वही यही त्यौहार छोटे काम धंधे वालो को रोजगार के साथ साथ सम्मान दिलाते है। त्यौहार के समय पूजन आदि कार्यो में उपयोग आने वाली वस्तुओ जैसे कपूर, अगरबती, हवन सामग्री जैसे अनेको सामान का व्यापार भी बड़े स्तर पर होता हैं।


वर्ष भर में लगभग 2.5 लाख करोड़ का कारोबार त्यौहार पर उपयोग होने वाली सामग्री से किया जाता है। सड़क किनारे बैठकर छोटी दुकान लगाने वाले से लेकर बड़ी थोक की दुकानों से यह व्यापार किया जाता हैं। अर्थतंत्र का यह क्षेत्र पूर्णरूप से त्यौहार और धार्मिक कार्यो से जुड़ा हुआ हैं। त्यौहार के समय सभी छोटे बड़े व्यापारिओं को इसका सीधा लाभ मिलता हैं।


समय के साथ भारत की उत्सव परम्परा और भी अधिक मजबूत होती जा रही हैं। और सामान्य लोगो में उत्सवों के प्रति सकारात्मक परिवर्तन देखा जाने लगा हैं। इसी परिवर्तन के चलते भारतीय बाजार उन्नति के शिखर पर तेजी से बढ़ रहा हैं। विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में भारतीय उत्सव बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।


लेख


सनी राजपूत

अधिवक्ता, उज्जैन (.प्र.)