23 नवंबर 2026 को चीन सरकार के लिए काम करने वाला एक कर्मचारी दूसरे देश के लिए जासूसी करने के लिए दोषी पाया गया। आरोपी मोटी रकम के बदले चीन की बेहद गुप्त खबरे विदेश पहुंचाता रहा, जिसके बाद चीन सरकार ने उसे मृत्युदंड की सजा सुना दी हैं।
चीनी अधिकारियों ने दोषी का केवल उपनाम ‘मा’ बताया है। सरकारी गोपनीयता प्राधिकरण की निगरानी वाले सोशल मीडिया खाते ‘बाओमिगुआन’ के अनुसार, विदेश में तैनाती के दौरान एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने उससे संपर्क किया और चीन लौटने के बाद भी वह अपने विदेशी संपर्क को जानकारी भेजता रहा।
सरकारी विवरण का दावा है कि मा ने 100 से अधिक खुफिया रिपोर्ट भेजीं। इनमें 35 सूचनाएँ सरकारी रहस्य की श्रेणी में रखी गईं। इसके बदले उसे 10 लाख युआन से अधिक, यानी लगभग 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर मिले। सूत्रों के मुताबिक, उसे मृत्युदंड देने के साथ उसकी पूरी निजी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया गया है।
यह अपारदर्शिता सी.सी.पी शासन से जवाबदेही की माँग करती है। इतनी गंभीर सजा के मामले में जनता को केवल सरकारी कहानी सुनाकर छोड़ देना पर्याप्त कैसे हो सकता है? आरोपों के प्रमाण, बचाव पक्ष की दलील और न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी के बिना फैसले की निष्पक्षता का आकलन कठिन है।
सरकारी विवरण के अनुसार, विदेशी एजेंसी ने व्यक्तिगत संबंधों, पैसों और दबाव के जरिए मा को अपने लिए काम करने के लिए अपॉइंट किया था। उसी विवरण में अधिकारियों को पार्टी अनुशासन मजबूत करने और अपने व्यक्तिगत संपर्कों को लेकर सतर्क रहने का संदेश दिया गया है।
यदि सरकारी आरोप सही हैं, तो संवेदनशील जानकारी तक पहुँच रखने वाला अधिकारी इतने लंबे समय तक उसी व्यवस्था के भीतर रहकर उसे नुकसान पहुँचाता रहा और किसि को कानों-कान खबर तक नहीं लगी? इससे यह भी सवाल उठता है कि अधिकारियों की निष्ठा पर लगातार जोर देने वाली CCP अपने ही प्रशासन में ऐसी सेंध रोकने में कैसे विफल हो गयी?
चीन में नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंधों के पर्याप्त दस्तावेज मौजूद हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच की 2026 की रिपोर्ट कहती है कि चीनी अधिकारी अभिव्यक्ति, संगठन बनाने, सभा करने और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों को व्यवस्थित रूप से दबाते हैं और साथ ही सरकार के आलोचकों को प्रताड़ित करते हैं।
फ्रीडम हाउस भी बताता है कि CCP नौकरशाही, मीडिया, इंटरनेट पर अभिव्यक्ति, विश्वविद्यालयों और धार्मिक गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण रखती है। ऐसी व्यवस्था में असंतोष खुलकर सामने आने और स्वतंत्र सार्वजनिक बहस की गुंजाइश सीमित रह जाती है।
यह मामला CCP के सामने सुरक्षा और पारदर्शिता, दोनों की चुनौती देता है और सी.सी.पी के अपने प्रशासन ने गंभीर विफलता प्राप्त की है। अब शासन को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जाँच और मुकदमा कैसे चला और पार्टी अनुशासन की चेतावनी के साथ न्यायिक जवाबदेही और नागरिक अधिकारों के सवालों का जवाब कब देगी?
लेख
मोक्षी जैन
उप-संपादक