स्वातंत्र्य समर का प्रथम जनजातीय महारथी : जबरा पहाड़िया तिलका मांझी

11 Feb 2024 10:49:02

Representative Image

ब्रिटिश ईसाई सरकार के विरुद्ध भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम बलिदानी जनजातीय योद्धा को महारथी तिलका मांझी के नाम से जाना जाता है, जो जबरा पहाड़िया के उपनाम से भी प्रसिद्ध हैं।


तत्कालीन समय में अंग्रेजों के लिए दहशत का दूसरा नाम तिलका मांझी थे। महा महारथी तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी, 1750 को बिहार के सुल्तानगंज मेंतिलकपुरनामक गाँव में एक संथाल परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम सुंदरा मुर्मू था। वैसे उनका वास्तविक नामजबरा पहाड़ियाही था। तिलका मांझी नाम तो उन्हें ब्रिटिश सरकार ने दिया था।


पहाड़िया भाषा मेंतिलकाका अर्थ है गुस्सैल और लाल-लाल आंखों वाला व्यक्ति। साथ ही वे ग्राम प्रधान थे और पहाड़िया समुदाय में ग्राम प्रधान को मांझी कहकर पुकारने की प्रथा है। तिलका नाम उन्हें अंग्रेज़ों ने दिया। अंग्रेज़ों ने जबरा पहाड़िया को खूंखार डाकू और गुस्सैल (तिलका) मांझी (समुदाय प्रमुख) कहा। ब्रिटिशकालीन दस्तावेज़ों में भीजबरा पहाड़ियाका नाम मौजूद हैं परतिलकाका कहीं उल्लेख नहीं है।


महारथी तिलका ने हमेशा से ही अपने जंगलों को लुटते और अपने लोगों पर अत्याचार होते हुए देखा था। गरीब जनजातियों की भूमि, खेती, जंगली वृक्षों पर अंग्रेज़ी शासकों ने कब्ज़ा कर रखा था। जनजातीय और पर्वतीय सरदारों की लड़ाई अक्सर अंग्रेज़ी सत्ता से रहती थी, लेकिन पर्वतीय जमींदार वर्ग अंग्रेज़ी सत्ता का साथ देता था।


धीरे-धीरे इसके विरुद्ध तिलका आवाज़ उठाने लगे। उन्होंने अन्याय और गुलामी के विरुद्ध जंग छेड़ी। तिलका मांझी राष्ट्रीय भावना जगाने के लिए भागलपुर में स्थानीय लोगों को सभाओं में संबोधित करते थे। जाति और पंथ से ऊपर उठकर लोगों को देश के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित करते थे।वर्ष 1770 में जब भीषण अकाल पड़ा, तो तिलका ने अंग्रेज़ी शासन का खज़ाना हस्तगत कर आम गरीब लोगों में बाँट दिया।


उनके इन नेक कार्यों और विद्रोह की ज्वाला से और भी जनजातियां उनसे जुड़ गईं। इसी के साथ शुरू हुआ उनकासंथाल हूल 'यानी कि जनजातियों का 'स्व' के लिए संग्राम। उन्होंने अंग्रेज़ों और उनके चापलूस सामंतो पर लगातार हमले किए और हर बार तिलका मांझी की जीत हुई।वर्ष 1784 में उन्होंने भागलपुर पर हमला किया और 13 जनवरी 1784 में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर घोड़े पर सवार अंग्रेज़ कलेक्टरअगस्टस क्लीवलैंडको अपने जहरीले तीर का निशाना बनाया और मार गिराया।


कलेक्टर की मौत से पूरी ब्रिटिश सरकार सदमे में थी। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जंगलों में रहने वाला कोई आम-सा जनजाति समुदाय का व्यक्ति ऐसी हिम्मत कर सकता है।साल 1771 से 1784 तक जंगल के इस सुपुत्र ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कभी भी समर्पण नहीं किया, न कभी झुके और न ही डरे। उन्होंने स्थानीय सूदखोर ज़मींदारों एवं अंग्रेज़ी शासकों को जीते जी कभी चैन की नींद सोने नहीं दिया।


अंग्रेज़ी सेना ने एड़ी चोटी का जोर लगा लिया, लेकिन वे तिलका को नहीं पकड़ पाए। ऐसे में, उन्होंने अपनी सबसे पुरानी नीति, ‘फूट डालो और राज करोसे काम लिया। ब्रिटिश हुक्मरानों ने उनके अपने समुदाय के लोगों को भड़काना और ललचाना शुरू कर दिया। उनकी यह चाल रंग लाई और तिलका के समुदाय से ही एक गद्दार ने उनके बारे में सूचना अंग्रेज़ों तक पहुंचाई।


सूचना मिलते ही, रात के अँधेरे में अंग्रेज़ सेनापति आयरकूट ने तिलका के ठिकाने पर हमला कर दिया। लेकिन किसी तरह वे बच निकले और उन्होंने पहाड़ियों में शरण लेकर अंग्रेज़ों के खिलाफ़ छापेमारी जारी रखी। ऐसे में अंग्रेज़ों ने पहाड़ों की घेराबंदी करके उन तक पहुंचने वाली सारी सहायता रोक दी।


इसकी वजह से तिलका मांझी को अन्न और पानी के अभाव में पहाड़ों से निकल कर लड़ना पड़ा और एक दिन वह पकड़े गए। कहा जाता है कि तिलका मांझी को चार घोड़ों से घसीट कर भागलपुर ले जाया गया। 13 जनवरी 1785 को उन्हें एक बरगद के पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी गई।


ब्रितानिया सरकार को लगा कि तिलका का ऐसा हाल देखकर कोई भी भारतीय फिर से उनके विरुद्ध आवाज़ उठाने की कोशिश भी नहीं करेगा। पर उन्हें यह कहाँ पता था कि बिहार-झारखंड के पहाड़ों और जंगलों से शुरू हुआ यह संग्राम, ब्रिटिश राज को देश से उखाड़ कर ही थमेगा।


तिलका मांझी जनजातियों की स्मृतियों और उनके गीतों में हमेशा ज़िंदा रहे। न जाने कितने ही जनजातीय लड़ाके तिलका के गीत गाते हुए फांसी के फंदे पर चढ़ गए। अनेक गीतों तथा कविताओं में तिलका मांझी को विभिन्न रूपों में याद किया जाता है -


"तुम पर कोडों की बरसात हुई

तुम घोड़ों में बांधकर घसीटे गए

फिर भी तुम्हें मारा नहीं जा सका

तुम भागलपुर में सरेआम फांसी पर लटका दिए गए फिर भी डरते रहे ज़मींदार और अंग्रेज़ तुम्हारी तिलका (गुस्सैल) आंखों से मर कर भी तुम मारे नहीं जा सके तिलका मांझी तुम आधुनिक भारत के पहले क्रांतिकारी थे"


महा महारथी श्रीयुत तिलका माँझी उपाख्य जबरा पहाड़िया की जयंती पर शत् शत् नमन है।


लेख


डॉ आनंद सिंह राणा

श्रीजानकीरमण महाविद्यालय

इतिहास संकलन समिति, महाकौशल प्रांत

Powered By Sangraha 9.0