6 झूठ पन्द्रह दिन में, कांग्रेस का फेक न्यूज हमला – देश की अखंडता के लिए खतरा

23 Jun 2025 16:39:05
Representative Image
 
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने महज 15 दिन में सात बड़े झूठ फैला कर नई चिंता पैदा कर दी है।
 
इन झूठों के जरिए विदेश नीति को बदनाम करने और आम जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं इन झूठों की सच्चाई।
 
झूठ 1 – जी7 मंच पर मोदी को किया दरकिनार
 
कांग्रेस पदाधिकारियों ने जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को मंच पर आने से रोकने का वीडियो शेयर किया।
 
जांच में पता चला कि यह वीडियो एडिट किया हुआ था और प्रधानमंत्री को मंच पर स्वागत किया गया था।
 
झूठ पकड़ में आते ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।
 
झूठ 2 – बताई गई जी7 में भारत को निमंत्रण न मिलना
 
दूसरा झूठ यह फैलाई गई कि भारत को जी7 में आमंत्रित ही नहीं किया गया।
 
लेकिन प्रेस सूचना ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि कनाडा के पीएम ने खुद पीएम मोदी को आमंत्रित किया था।
 
कांग्रेस प्रचार बिना किसी प्रमाण के डर फैलाने का काम कर रही थी।
 
झूठ 3 – अमेरिकी बयान और पीएम मोदी के भाषण में मतभेद बताया
 
कांग्रेस ने दावा किया कि अमेरिकी बयान और प्रधानमंत्री के संबोधन में मतभेद था।
 
लेकिन वायरल किया गया अमेरिकी रीडआउट जनवरी 2025 का पुराना दस्तावेज था, जो किसी भी हाल में हालिया घटनाओं से जुड़ा नहीं था।
 
इस झूठ ने देश की विदेश नीति को प्रभावित करने की कोशिश की।
 
झूठ 4 – सऊदी ने भारतीयों की यात्रा पर रोक लगाई
 
कहा गया कि सऊदी ने भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
 
हकीकत में यह हज यात्रियों के लिए सालाना प्रक्रिया का ही हिस्सा था।
 
लेकिन यह झूठ मुसलमान वोटरों को डराने की साजिश था।
 
झूठ 5 – रूस ने पाकिस्तान के साथ किया 2.6 बिलियन डॉलर्स का हथियार सौदा
 
कांग्रेस ट्वीट कर रही थी कि रूस ने पाकिस्तान के साथ भारी हथियार सौदा किया।
 
जांच में पता चला कि यह पूरी तरह झूठ था और रूस ने जल्द ही इसे खारिज कर दिया।
 
इसका मकसद भारत-रूस रिश्तों को कमजोर दिखाना था।
 
झूठ 6 – 10 हजार भारतीयों को ईरान में छोड़ दिया गया
 
कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि ईरान की स्थिति बिगड़ने पर 10 हजार भारतीयों को छोड़ दिया गया।
 
पर विदेश मंत्रालय ने पहले ही बचाव कार्रवाई शुरू कर दी थी और सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।फिर भी यह झूठ फैलाकर देश में भय फैलाया गया।
 
Representative Image
 
इन 6 झूठों ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस ने तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने को रणनीति बना लिया है।
 
जिसके कारण देश की विदेश नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं और जनता में अविश्वास पैदा किया जा रहा है।
फेक न्यूज फैक्ट्री बनकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की है।
 
विपक्ष का काम सरकार को सवालों के घेरे में लाना है, लेकिन ये हर सवाल झूठ पर नहीं चले।
 
देश को याद रखना चाहिए कि सच्चाई से ही भरोसा बनता है, राजनैतिक अफवाहों से नहीं।
 
लेख
शोमेन चंद्र
तिल्दा, छत्तीसगढ़
Powered By Sangraha 9.0