बिरसा मुण्डा के उलगुलान के बाद यह समागम सबसे बड़ा जनजाति आंदोलन : अमित शाह

दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित विशाल जनजाति सांस्कृतिक समागम में गृहमंत्री अमित शाह ने इसे बिरसा मुंडा के उलगुलान के बाद सबसे बड़ा जनजातीय आंदोलन बताया। 1.5 लाख से अधिक जनजातीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संस्कृति, अस्मिता, धर्मांतरण और सनातन परंपरा पर बड़े संदेश दिए गए। आखिर इस आयोजन में ऐसा क्या हुआ जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया?

The Narrative World    26-May-2026   
Total Views |

Representative Image

दिल्ली के लाल किला मैदान में जनजाति सांस्कृतिक समागम के भव्य आयोजन के मौके पर भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने लगभग 1.5 लाख जनजातियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समागम जनजातियों के महाकुंभ के नाम से जाना जाएगा।


गृह मंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक समागम आने वाले अनेक वर्षों तक जनजातियों के अस्तित्व , अस्मिता और संस्कृति के आंदोलन को नई पहचान देने के रूप में जाना जाएगा।


Representative Image

उन्होंने कहा कि मैंने भगवान बिरसा मुंडा को नहीं देखा, लेकिन आज यहां उपस्थित जनजातियों में उनकी छबि प्रतिबिंबित हो रही है, मैं उनको नमन करता हूं। अमित शाह ने सतत विकास के मूलाधार को बताते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल जमीन को संरक्षित करने के प्रयास को सार्वभौमिक बताया।


उन्होंने कहा कि प्रकृति पूजा ही सनातन संस्कृति का मूल आधार है। गृह मंत्री जी ने कहा कि यूसीसी के कानूनों के लेकर जनजातीय समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि यूसीसी कानून उनको प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं बना है। शाह जी ने यह भी बताया कि जनजाति समाज के कल्याण का काम भाजपा सरकार के आने बाद शुरू हुआ, आदरणीय अटल जी ने जनजाति कल्याण मंत्रालय की स्थापना किया था।


Representative Image

जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत जी ने कहा कि जनजातियों में धर्मांतरण का प्रभाव काफी तेजी से दिखाई पड़ रहा है, जो हमारे समाज के लिए कैंसर है। उन्होंने कहा कि आज यहां उपस्थित जनजाति समाज एक जनसमुद्र है।


जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राज किशोर हांसदा ने कहा कि धर्मपरिवर्तन कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम परिवर्तित हो जायेंगे तो हमारी संस्कृति समाप्त हो जाएगी।


Representative Image

जनजाति सुरक्षा मंच के हर्ष चौहान ने कहा कि जनजातीय समाज भारत की रक्षा करता है। पूरे भारत में व्याप्त 700 से अधिक जनजतीय समाज मिलकर अंग्रेजों से लोहा लिया। उन्होंने कहा कि जनजाति सनातन धर्म के मूल है और जो कहते है हमारा कोई धर्म नहीं है हम उनके विरोधी है।


तेची गुबिन ने कहा कि अपने अपने जाति में जो धर्मांतरण हो रहा है उसको तेजी से रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने भारत सरकार से मांग किया कि जो धर्मांतरण स्वीकार कर लिए है वे आरक्षण का दोहरा लाभ न उठा सके इसके लिए उनके आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए।


Representative Image

बुधरी ताती ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति जब जागती है उसे कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे आगे आए और साथ मिलकर अपने समाज के सुरक्षित करने का प्रयास करे। ताती जी ने कहा कि जो अपने समाज की सुरक्षा आज करता है उनकी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित होती है।


जनजतीय आयोग के सलाहकार व पूर्व जज प्रकाश उईके ने कहा कि मिशनरियों के कहने पर बिरसा मुंडा को जेल में डाला गया था। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए भी भगवान बिरसा मुंडा जब टहलते थे तो उनसे अंग्रेजी हुकूमत खौफ खाती थी। भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन को बचाने के प्रति समर्पित रहा। यही संघर्ष हमारे संस्कृति को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।


Representative Image

वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बिरसा समस्त जनजातियों के भगवान रूपी आदर्श पुरुष है। उन्होंने कार्यक्रम को जनजाति समाज के लिए कुंभ की संज्ञा प्रदान किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से संघर्ष किया, धर्मांतरण को रोकने के लिए संघर्ष किया, सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जनजाति समाज सरकार के साथ सहयोग की भूमिका रही है और आगे भी रहेगी।


यह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में देशभर के जनजाति समाज की सांस्कृतिक अस्मिता, आस्था और पारंपरिक जीवन मूल्यों की झाँकी बड़े स्तर पर देखने को मिला। इस ऐतिहासिक समागम में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1.5 लाख जनजातीय समाज के प्रतिनिधि एवं समाजबंधुओं की सहभागिता देखने को मिली। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से विशेष प्रतिनिधिमण्डल उपस्थित था।


Representative Image

आयोजन के अंतर्गत राजघाट चौक, रामलीला मैदान, अजमेरी गेट चौक, कुदसिया बाग (कश्मीरी गेट), श्यामगिरि मंदिर (शास्त्री पार्क बस डिपो के पास) से लाल किले के ग्राउंड में शोभायात्रा पहुची। आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में दिल्ली पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन ने सहयोग किया।


देशभर से आने वाले जनजातीय प्रतिभागियों के ठहरने के लिए दिल्ली के 79 विभिन्न स्थानों पर आवासीय व्यवस्थाएँ की गयी थी। आयोजक समिति प्रकाश उईके, महेश भागचन्दका, अशोक कुमार गोंड के साथ जनजाति समाज के सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शुभम उपाध्याय

संपादक, स्तंभकार, टिप्पणीकार