दशकों से चली आ रही मीडिया की पक्षीय भूमिकाओं के बीच द नैरेटिव एक स्वतंत्र मीडिया समूह है जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्रहित के विचारों को स्थापित करना, उसका प्रसार करना एवं उसका निर्माण करना है।

बीते 7 दशकों में देश ने जैसी एक पक्षीय और एकरूपता की पत्रकारिता देखी है उस परिदृश्य से मूल पत्रकारिता को निकालकर हमने भारतीय दृष्टिकोण के साथ एक नया विमर्श खड़ा करने का प्रयास हम कर रहे हैं।

चूँकि भारत राष्ट्र भौगोलिक, प्राकृतिक एवं सामरिक दृष्टि से विश्व में सबसे महत्वपूर्ण हैं, तो यहाँ से निकलने वाले विमर्श भी उतने ही महत्वपूर्ण होने चाहिए। यही कारण है कि हम द नैरेटिव के माध्यम से वैश्विक वर्ग में भी सूचनाओं में माध्यम से विमर्श स्थापित कर रहे हैं।

इसके अलावा भारत में आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से माओवादी-आतंकवाद (वामपंथ उग्रवाद) एक बड़ा खतरा है। बीते 5 दशकों से यह भारत को अंदर से खोखला करने में लगा हुआ है। इस विषय पर भी समाज में व्यापक स्तर पर बड़ी जागरूकता नहीं है। हम द नैरेटिव के माध्यम से माओवाद-नक्सलवाद और वामपंथ उग्रवाद एवं उनके शहरी सहयोगियों के विषय पर विस्तार से खबरें एवं विश्लेषण प्रकाशित करते हैं जिससे उनकी गतिविधियां और उनके सभी षड्यंत्र आम जनता तक पहुंच सके।

भारत में जनजाति समाज को लेकर भी विभिन्न तरह की भ्रांतियां फैलाई जाती हैं। जनजाति समाज की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए भी विदेशी शक्तियां लगी हुई हैं। इसमें धर्मांतरण से लेकर उनका शोषण करने वाले लोग शामिल हैं। इससे जुड़ी सभी जानकारियां हम द नैरेटिव के माध्यम से सामने लाने का प्रयास करते हैं साथ षड़यंत्रकारियों के नापाक साजिशों को भी उजागर करते हैं।

वर्तमान में भी पूरा विश्व एक संक्रमणकाल से गुजर रहा है, भारत में भी विदेशी शत्रु शक्तियों की गतिविधियां भारतीय जयचंदों के साथ मिलकर काफी बढ़ चुकी है। हम ऐसी भारत विरोधी गतिविधियों को ना सिर्फ उजागर कर रहें हैं बल्कि उस विषय पर भारतीय परिप्रेक्ष्य में नया विमर्श भी खड़ा कर रहे हैं।

भारत ऐतिहासिक दृष्टि से भी विश्व की प्राचीनतम सभ्यता है, लेकिन बावजूद इसके यहाँ वर्तमान भारत के इतिहास को स्वतंत्रता के पश्चात से देखा जाता है। हम द नैरेटिव के माध्यम से प्राचीन भारत के वास्तविक इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, परंपरा, काल को लेकर समाज में जन-जागरण का कार्य भी कर रहे हैं।

आप सभी के अपार समर्थन के लिए सभी सुधी पाठकों, दर्शकों, सहयोगियों एवं समर्थकों का धन्यवाद। हम आगे भी और बड़े स्तर पर आपसे सहयोग एवं समर्थन की अपेक्षा है। 

द नैरेटिव से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ने के लिए आप 9713734000 पर अपना नाम व स्थान भेजकर जुड़ सकते हैं।